{"_id":"5939645a4f1c1b263a9c76cc","slug":"interstate-bus-terminal-agra-will-again-have-free-wi-fi-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः आईएसबीटी पर फिर से फ्री वाई-फाई की सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः आईएसबीटी पर फिर से फ्री वाई-फाई की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एनएच 2 के पास ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर तीन साल के अंतराल के बाद एक बार फिर यात्रियों के लिए नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी गई है।
इसी सप्ताह में ईदगाह बस स्टैंड पर भी यात्रियों को ये सहूलियत दी जाएगी। मुंबई की कंपनी टीजी कनेक्ट ने आईएसबीटी पर सेटअप लगाकर सुविधा देना शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मुंबई की कंपनी टीजी कनेक्ट से करार किया गया है। यात्री अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से टीजी कनेक्ट का एप डाउनलोड करके भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
अगले चरण में ईदगाह बस स्टैंड पर मुफ्त वाईफाई शुरू होगा। दूसरे चरण में परिवहन निगम बिजलीघर बस स्टैंड और इसके बाद मथुरा व भूतेश्वर बस स्टैंडों की बारी आएगी। वाईफाई सुविधा के शुभारंभ के मौके पर आरएम पार्थसारथी शर्मा, एआरएम मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
बता दें कि आईएसबीटी पर तकरीबन तीन साल पूर्व भी परिवहन निगम ने मुफ्त वाईफाई सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की थी। लेकिन खराबी आने के बाद छह माह बाद भी ये योजना दम तोड़ गई थी।