फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Internet Services To Remain Suspended Due To Caa Protests In Agra

CAA Protests: विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज भी बंद है इंटरनेट सेवा, जानिए कब होगी बहाल

Sat, 21 Dec 2019 10:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Internet Services To Remain Suspended Due To Caa Protests In Agra
शाम तक बंद रहेगा इंटरनेट - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आगरा में इंटरनेट सेवा शनिवार को शाम छह बजे तक बंद रखी जाएगी। मोबाइल के साथ लैंडलाइन इंटरनेट को भी कंपनियों ने बंद रखा। इससे लाखों उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

 
इंटरनेट के माध्यम से कामकाज करने वाले और सोशल मीडिया के यूजर्स परेशान रहे। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों का भी कामकाज प्रभावित हुआ। बता दें कि बृहस्पतिवार रात से इंटरनेट सेवा बंद की गई है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेश पर सभी दूरसंचार कंपनियों ने इंटरनेट सेवा बंद रखी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बृहस्पतिवार रात 12 बजे सेवा बंद कर दी। 

शाम छह बजे तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

बीएसएनएल के महाप्रबंधक अग्रवाल का कहना है कि जिला प्रशासन ने 21 दिसंबर को शाम छह बजे तक सेवा बंद रखने का आदेश जारी किया है, इसका पालन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि शनिवार शाम छह बजे तक के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं।

बीएसएनएल के आगरा परिक्षेत्र में इंटरनेट 3.5 लाख मोबाइल और 10,000 लैंडलाइन उपभोक्ता हैं। जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने शुक्रवार सुबह इंटरनेट सेवाएं बंद कीं। इनके भी लाखों उपभोक्ता परेशान रहे।  

बार-बार मोबाइल चेक करते रहे

इंटरनेट शुक्रवार शाम छह बजे तक बंद रहने की सूचना मिलने के बाद भी उपभोक्ता इस उम्मीद में कहीं सेवा बहाल तो नहीं कर दी गई, बार-बार मोबाइल चेक करते रहे। वहीं, जिन उपभोक्ताओं को सुबह जानकारी नहीं हो पाई थी, उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके ऑन किया।

छात्र-छात्राएं नहीं भर पा रहे परीक्षा फार्म

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2020 के लिए छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इंटरनेट सेवा बंद है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि परीक्षा का आवेदन फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं अतिरिक्त समय
दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed