फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Yoga Day: Preparations are on to make more than 5000 people practice breathing together

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 5000 से ज्यादा लोगों को एक साथ सांसों की साधना कराने की तैयारी, आगरा में ये है तैयारी

Fri, 20 Jun 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 09:04 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5000 से ज्यादा लोगों को एक साथ सांसों की साधना कराने की तैयारी की गई है।  इस बार एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम रहेगी। 
 

विज्ञापन
International Yoga Day: Preparations are on to make more than 5000 people practice breathing together
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आगरा एक बार फिर स्वास्थ्य, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम बनेगा। सदर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5000 से ज्यादा लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा प्रशासन और समाजसेवी संगठनों की ओर से कई जगह आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


इस बार की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। प्रमुख खेल परिसरों और प्रमुख स्थलों पर एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रहेगी। एकलव्य स्टेडियम में संचालन क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रिनेश मित्तल करेंगे। इसके अलावा फोर्ट, जयपुर हाउस रामलीला मैदान, शास्त्रीपुरम, दीवानी, नगर निगम, विश्वविद्यालय, फतेहपुर सीकरी आदि जगहों पर भी आयोजन होंगे। बल्केश्वर में योगाचार्य पवन आर्य और शिवम की देखरेख में योग होगा।
विज्ञापन



 
Trending Videos

व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास
पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन किया जाएगा। सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी की निगरानी, ट्रैफिक साइनेज लगेंगे। एकलव्य स्टेडियम की पार्किंग, आगरा क्लब और सदर बाजार में निशुल्क मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और मोबाइल शौचालय उपलब्ध होंगे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान
पार्कों में पौधरोपण भी किए जाएंगे। अभियान के तहत लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की गई है।

 
विज्ञापन

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
योग गुरु केपी सिंह ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास होगा, बल्कि सामूहिक ऊर्जा और स्वास्थ्य के महत्व को भी उजागर करेगा। शासन प्रशासन का लक्ष्य है कि योग को जन-जन तक पहुंचाया जाए। अधिक से अधिक लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। प्रशासन, स्कूल, सामाजिक संगठन और आमजन पूरे उत्साह से जुटे हैं।

 
विज्ञापन

बारिश होने पर विकल्प भी
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एस आलम ने बताया कि प्रमुख स्थल एकलव्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे। बारिश की आशंका से विकल्प भी तैयार है। अगर 21 जून को बारिश होती है तो स्टेडियम के हॉकी के टर्फ मैदान और बैडमिंटन कोर्ट में व्यवस्था की जाएगी।

योग सिखाता है फोकस
योग इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें फोकस करना सिखाता है। व्यायाम से शरीर भी स्वस्थ होता है और लचीला बनता है। ये सारे कोड एक खिलाड़ी के लिए बहुत अहम होते हैं। - हरविंदर सिंह सोढ़ी, सेलेक्टर भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम

 

योग से आता है संतुलन
योग से मानसिक एकाग्रता और फोकस बढ़ता है। शरीर का संतुलन सुधरता है। प्राणायाम से सांसों पर नियंत्रण आता है। इससे निशाना लगाते समय मन शांत रहता है। - डॉ. हिमालय सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर एसएन मेडिकल कॉलेज और नेशनल शूटर

खेलों में कई तरह लाभकारी
स्टेडियम में मुख्य योग केपी सिंह, हास्य योग परमजीत सरना और आकांक्षा शर्मा कराएंगे। सपना लवानिया, रिधिमा गुप्ता, ओमकार ठाकुर भी योग करवाएंगे।

 

एडीएम बने नोडल
नोडल अधिकारी एडीएम एबी सिंह को बनाया गया है। स्टेडियम में सभी क्रीड़ा भारती, सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों और खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। साथ में प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed