फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International yoga day 21 june: Diabetes And BP Controlled By Yoga Relaxed In stress

विश्व योग दिवस: चिकित्सकों ने भी माना योग का 'लोहा', बताया- नियमित आसन से मधुमेह व बीपी नियंत्रित, तनाव में भी आराम

Mon, 21 Jun 2021 07:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Jun 2021 07:54 AM IST
सार

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में हृदय रोगियों के उपचार के साथ योग की भी सीख देता हूं। नियमित योग करने वाले हृदय रोगियों में परेशानी कम मिली है।

विज्ञापन
International yoga day 21 june: Diabetes And BP Controlled By Yoga Relaxed In stress
विश्व योग दिवस: योगासन करतीं योग शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमित योग से कई मानिसक और शारीरिक परेशानियों से बचा जा सकता है। चिकित्सक भी मानते हैं कि नियमित योग से मधुमेह, उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है। तनाव कम करने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. जेके राणा ने बताया कि चिकनाई वाला भोजन, फास्ट फूड और देर से सोने से मोटापा बढ़ता है। मधुमेह, हृदय रोग, रक्तचाप की परेशानी होने लगती है। योग एक व्यायाम है, अगर कोई रोजाना 30 से 50 मिनट योग करता है तो उसका वजन कम होने के साथ ही मधुमेह, रक्तचाप नियंत्रित होने लगता है। योग से पेट के विकार दूर होते हैं। तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसी की वजह से योग को बहुत से लोगों ने दिनचर्या में शामिल किया।
विज्ञापन


योग से हृदय रोग में भी राहत: डॉ. गुप्ता
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में हृदय रोगियों के उपचार के साथ योग की भी सीख देता हूं। नियमित योग करने वाले हृदय रोगियों में परेशानी कम मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

International yoga day 21 june: Diabetes And BP Controlled By Yoga Relaxed In stress
विश्व योग दिवस पर योग आसन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नियमित योग करने वाले बोले, रक्तचाप नियंत्रित हुआ
कमला नगर निवासी मोहन अग्रवाल ने बताया कि वजन बढ़ने और रक्तचाप की परेशानी होने पर चिकित्सकों को दिखाया। उपचार के साथ उन्होंने योग करने की सीख दी। तीन साल से नियमित योग कर रहा हूं, बीपी की दवाएं बंद हो गई हैं। पहले से फिट हूं, वजन भी कम हुआ है।

पीठ व कमर दर्द खत्म
नेहरू नगर निवासी 44 साल के सचिन मित्तल ने बताया कि उन्हें रीढ़ और कमर दर्द की परेशानी थी। डॉक्टरों से इलाज कराने पर भी आराम नहीं मिल रहा था। योग करने लगा तो आराम होने लगा। पांच साल से योग कर रहा हूं। अब कमर और रीढ़ की हड्डी का दर्द खत्म हो गया है।

बीमारी दूर भाग गईं
सौंठ की मंडी निवासी अरविंद मिश्रा ने बताया कि 69 साल का हूं और 10 साल से अधिक समय से योग कर रहा हूं। इसी की वजह से फिट हूं और बीमारियों से बचा हुआ हूं। योग से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। ऊर्जा भी मिलती है।

इन परेशानियों से राहत
1-वजन कम होता है, आंखों की रोशनी ठीक रहती है।
2-तनाव दूर होता है, अच्छी नींद आती है।
3-मधुमेह, रक्तचाप की परेशानी से बचते हैं।
4-शरीर लचीला होता है, पीठ-कमर दर्द नहीं होता।
5-पेट के विकार दूर होते हैं, भोजन जल्द पचता है
-डॉ. दीपक मारू, योग और नैचुरोथैरेपिस्ट

नई गाइडलाइन: आगरा में आज से खुलेंगे मॉल, होटल-रेस्टोरेंट, रात्रि कर्फ्यू में रियायत और बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed