फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Women's Day Sarita driving e-rickshaw for treatment of daughter in Agra

आगरा की शक्ति: बेटी के इलाज के लिए थाम ली ई-रिक्शा का स्टेयरिंग, पढ़ें एक मां के संघर्ष का सफर

Sun, 06 Mar 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 12:10 AM IST
सार

आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ताजनगरी में ऐसी कई महिलाएं है जिन्होंने अपने संघर्ष की बदौलत नई पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला 'आगरा की शक्ति' का परिचय करा रहा है। इन्हीं में से एक हैं सरिता, जिनका संघर्ष दूसरों के लिए नजीर है।  

विज्ञापन
International Women's Day Sarita driving e-rickshaw for treatment of daughter in Agra
सरिता उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चर्च रोड निवासी सरिता उपाध्याय को जब पता कि उनकी बेटी के दिल में छेद है तो उन्होंने किसी से मदद मांगने की बजाय ई रिक्शा की स्टेयरिंग थाम ली। ई रिक्शा चलाने से होने वाली आमदनी को बच्ची के इलाज के लिए खर्च किया। सरिता का संघर्ष उन लोगों के लिए नजीर है, जो हालातों से हार मान लेते हैं। 
विज्ञापन


सरिता बताती हैं कि पति अमित उपाध्याय मजदूरी करते हैं। उनकी आमदनी से केवल घर ही चल पाता है। छह माह की बेटी गायत्री का इलाज नहीं हो पा रहा था। लोगों से गुहार लगाने की जगह उन्होंने परिवार की आय बढ़ाने की ठानी। वर्ष 2016 में खुद के लिए ई-रिक्शा किराये पर लिया और चलाने लगीं। पहले लोगों ने टोका लेकिन अब सभी सराहना करते हैं।
विज्ञापन

संघर्ष: आसान नहीं था यह सफर

सरिता ने बताया कि शुरुआत आसान नहीं थी। ई-रिक्शा चलाना सीखा। दिक्कतें आईं लेकिन हार नहीं मानी। ताने भी सुनने के लिए मिले। हिम्मत टूटती तो बेटी के बारे में सोच लेती। शुरू में सवारी भी उतनी नहीं मिलती थी। छह माह की बेटी को पेट से बांधकर भगवान टॉकीज से राजा की मंडी तक ई रिक्शा पर कई चक्कर लगाती। कुछ समय बाद लोगों ने मेरे रिक्शा में बैठने से झिझकना छोड़ दिया तो कमाई भी बढ़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता का सपना

सरिता ने बताया कि वह सामाजिक संगठनों के साथ भी जुड़ गई हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सामाजिक संस्था बनाकर काम करने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed