फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Potato Center may be opened in agra

आगरा के सींगना में खोला जा सकता है अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sat, 07 Dec 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
International Potato Center may be opened in agra
राजकीय आलू केंद्र में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र खोला जा सकता है। उद्यान विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम मौके का निरीक्षण भी कर चुकी है।
विज्ञापन


उद्यान विभाग का सींगना में 138 हेक्टेयर जमीन पर राजकीय आलू केंद्र है। यहां विभाग उच्च गुणवत्ता वाले आलू की खेती कर बीज तैयार करता है। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के लिए आगरा का नाम तय कर दिया है। लेकिन इससे पहले ही विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ने सींगना में केंद्र का निरीक्षण भी कर लिया है। विशेषज्ञों ने सींगना के निरीक्षण के बाद स्थान को मुफीद बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक उद्यान विभाग कौशल कुमार नीरज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र आगरा में स्थापित करने की घोषणा भले ही हाल में हुई हो, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से प्रक्रिया चल रही है। सींगना में केंद्र के लिए नाम शासन को भेज दिया है। 24 नवंबर को विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण भी की चुकी है।

किसानों को ये लाभ मिलेंगे

- आलू की अंतरराष्ट्रीय प्रजातियों की फसल तैयार हो सकेगी।
- शोध कर आलू की बीमारी का दीर्घकालीन समाधान होगा।
- ऑफ सीजन में भी आलू की फसल की जा सकेगी।
- उन्नत बीज और भंडारण की उच्च तकनीक की जानकारी मिलेगी।
- आगरा-अलीगढ़ मंडल समेत प्रदेश भर के किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed