फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Bioseller Meet will be organized in Agra for potato farmers to get good price

आलू किसानों के लिए अच्छी खबर: अंतरराष्ट्रीय बायोसेलर मीट में निर्यात पर होगी चर्चा, CM योगी हो सकते हैं शामिल

Sat, 25 Mar 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

प्रदेश के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां आलू के अच्छे दाम मिलें इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बायोसेलर मीट का आयोजित होगी। इसमें आलू के निर्यात पर चर्चा होगी। इसमें सीएम योगी भी शामिल हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
International Bioseller Meet will be organized in Agra for potato farmers to get good price
आलू किसान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आलू किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए दो और तीन अप्रैल को आगरा के जेपी होटल में इंटरनेशनल बायोसेलर मीट आयोजित होने जा रही है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की उम्मीद है। मीट में आलू के निर्यात में चर्ची की जाएगी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय निर्यातक आमंत्रित

आलू का भाव लागत से भी कम होने पर 10 मार्च को जिलाधिकारी ने अपने आवास पर उद्यान विभाग, हाफेड, कोल्ड स्टोर मालिक एवं किसान नेताओं के साथ बैठक की थी। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ने आगरा में इंटरनेशनल बायोसेलर मीट आयोजित कराने एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय निर्यातकों को आमंत्रित करने की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने इसे संज्ञान में लिया।

विज्ञापन

एक्सपोर्टर्स, एफपीओ, एवं किसान होंगे शामिल 

उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा था। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) मनोज कुमार सिंह ने उद्यान विभाग को आगरा में इंटरनेशनल बायोसेलर मीट आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें इंटरनेशनल एक्सपोर्टर्स, एफपीओ, एवं किसान शामिल होंगे। मीट का उद्देश्य आलू किसानों को आलू का निर्यात कर उचित मूल्य दिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल 

इसी प्रयास के चलते 600 टन आलू दुबई और मलयेशिया के लिए निर्यात भी हो चुका है। उप निदेशक ने बताया कि दो और तीन अप्रैल को मीट आयोजित होगी। तीन अप्रैल को सीएम योगी शामिल हो सकते हैं। मीट में आलू निर्यात के अलावा आलू खपत एवं अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed