फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intermediate girl commits suicide before board exams in Mathura

मथुरा: 20 हजार रुपये फीस जमा कर पिता लाए प्रवेश पत्र, बेटी ने परीक्षा से पहले दे दी जान

Thu, 24 Mar 2022 07:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 07:36 PM IST
सार

मथुरा में इंटरमीडिएट की छात्रा की आत्महत्या ने परिवारवालों को झकझोर दिया है। हर किसी को यह सवाल खाए जा रहा है कि आखिर बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? 

विज्ञापन
Intermediate girl commits suicide before board exams in Mathura
छात्रा अंजलि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले ही 12वीं की छात्रा ने यमुना में कूदकर जान दे दी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार की सुबह शव को बाहर निकाला। छात्रा के पिता 20 हजार रुपये फीस जमाकर प्रवेश पत्र लाए थे। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हर किसी के जहन में यही सवाल है कि आखिर बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। 

विज्ञापन


थाना जमुनापार के लक्ष्मी नगर निवासी राजेश की 17 वर्षीय बेटी अंजलि बुधवार देरशाम करीब 7:30 बजे सामान लेने बाजार जाने की बात कहकर गई थी। काफी देर बाद वह नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान यमुना पुल पर उसकी चप्पल पड़ी मिलीं। इससे परिजनों को शक हो गया कि उसने यमुना में छलांग लगाई है। सूचना पर जमुनापार एसएचओ शशिप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन

पुल से 100 मीटर दूर मिला शव 

खोजबीन के लिए गोताखोर ओमप्रकाश, रंजीत और पुष्पेंद्र को नाव से जाल डालकर उतारा लेकिन रात में कोई सफलता नहीं मिली। सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतरकर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर छात्रा का शव मिल गया। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड पिता राजेश ने बताया कि उसकी बेटी एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसका गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही तैयारी कर रही थी। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिलाने के लिए पिता को तीन चक्कर लगाने पड़े थे। 

20 हजार फीस जमाकर लाए प्रवेश पत्र

छात्रा के पिता ने बताया कि प्रवेश पत्र से पहले 20 हजार रुपये फीस भी जमा कराई गई थी। उनका कहना है कि उन्हें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। जबकि अंजलि के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी अंजलि 

राजेश की दो बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी सुजाता की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर का बेटा अनुराग है। तीसरे नंबर की बेटी अंजलि थी। इससे छोटा भाई लवकुश है। पिता ने बताया कि पढ़ाई में बेटी मध्यम ही थी। लेकिन वह इंटरमीडिएट की परीक्षा की पूरी तैयारी कर रही थी। 

कुछ दिन से बेटी के व्यवहार में बदलाव दिख रहा था। इसके चलते वह और उनकी पत्नी पूजा देवी पूरी निगाह रखे हुए थे। अंजलि चिड़चिड़ी भी हो गई थी। ऐसा कदम उठा लेगी, ये उम्मीद नहीं थीं। हालांकि बच्चों के लिए वह और उनकी पत्नी कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। 

पुलिस कई एंगल से कर रही है जांच

पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। इसमें परीक्षा का दबाव, मानसिक  परेशानी, धरेलू विवाद आदि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने के अलावा दोस्तों से भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed