फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   intermediate english examination, different code

कोड अलग होने से निरस्त होने से बच गई इंटर अंग्रेजी की परीक्षा

Wed, 30 Mar 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
intermediate english examination, different code
कासगंज। जिला में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा का कोड अलग होने से परीक्षा निरस्त होने से बच गई। पड़ोसी जनपद एटा, अलीगढ़ और बदायूं सहित 24 जिलों में पेपर निरस्त होने की सूचना ने परीक्षार्थियों को दुविधा में डाल दिया, बाद में परीक्षा होने पर छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की अंग्रेजी का कोड संख्या 316 ईडी एवं 316 ईआई का पेपर लीक हो जाने के कारण शासन ने प्रदेेश के 24 जिलों में परीक्षा को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। लगभग सवा बजे यह सूचना तेजी से फैल गई। विभाग के अधिकारियों को जब इसकी भनक लगी तो वे भी यह जानने के लिए सक्रिय हो गए परीक्षा निरस्त होने वाले जनपदों में जिला शामिल है या नहीं। जब जिले के परीक्षार्थियों को पेपर निरस्त होने की जानकारी मिली तो उनमें खलबली मच गई। परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर अपने केंद्रों एवं एक-दूसरे से संपर्क साधने लगे।
विज्ञापन

सभी केंद्रों तक सूचना भेजने को लगाई सात सदस्यीय टीम
कासगंज। इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा 24 जनपदों में निरस्त हो जाने के बाद जिले में परीक्षार्थियों को शामिल कराने के लिए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने कंट्रोल रूम में सात लोगों की ड्यूटी लगा दी, जिनको सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला में परीक्षा निरस्त न होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में घनघनाते रहे फोन
कासगंज। परीक्षा निरस्त होने में जनपद के शामिल होने या न होने की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में फोन घनघनाने लगे। काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कंट्रोल रूम में फोन करके परीक्षा के संबंध में जानकारी ली।
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी कर दिए सक्रिय
कासगंज। अंग्रेजी की निरस्त हुई परीक्षा में जिले के परीक्षार्थी वंचित न हो जाएं इसके लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी सक्रिय कर दिए, ताकि वे भी अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को परीक्षा संपन्न कराने के लिए जानकारी दे सकें।
सोशल मीडिया का भी लिया सहारा
कासगंज। विभाग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। सोशल मीडिया पर परीक्षा होने से संबंधित संदेश डाले गए, जिससे परीक्षार्थी भ्रम में न रहें।
अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिलने के बाद काफी असमंजस हो गया, लेकिन वह परीक्षा केंद्र पर आ गया। परीक्षा होने की जानकारी मिलने पर राहत महसूस की। -नीलेश, परीक्षार्थी
अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त होने की सूचना आधा घंटा पहले ही मिली थी। केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा की पुष्टि की। पेपर काफी सरल आया, जिससे पेपर अच्छा हो गया। -आकाश मौर्य, परीक्षार्थी

अन्य जनपदों में परीक्षा निरस्त होने की जानकारी लगभग सवा बजे मिली। जिला के परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए सभी केंद्रों तक सूचना पहुंचाने की व्यवस्था निर्धारित की गई। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed