फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter marksheet forged, teacher dismissed

एक फर्जी शिक्षक बर्खास्त दूसरे की बोर्ड से जांच शुरू

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inter marksheet forged, teacher dismissed
मैनपुरी। जिले में फर्जी अभिलेख से नौकरी पाने वाले शिक्षकों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायत के बाद हुई जांच में जिले में दो और फर्जी शिक्षकों का मामला संज्ञान में आया है। इंटरमीडिएट का अंकपत्र कूटरचित पाए जाने पर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। दूसरे मामले में शिक्षका के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन

कुरावली विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसुरा सुल्तानपुर पर तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार ने विशिष्ट बीटीसी-2004 के तहत जिले में शिक्षक के रूप में नौकरी हासिल की थी। अजय के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत मिली तो जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए। जांच में इंटरमीडिएट का अंकपत्र कूटरचित पाया गया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की। प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए कमल सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी सुमन यादव, प्रवक्ता जीआईसी सुरेश कुमार और प्रवक्ता जीजीआईसी सुनीता देवी ने बृहस्पतिवार को जांच के बाद शिक्षक अजय कुमार के इंटरमीडिएट का अंकपत्र कूट रचित पाया। जिसके बाद शिक्षक की बर्खास्तगी का निर्णय लिया। समिति के निर्णय पर शुक्रवार को बीएसए कमल सिंह ने अजय कुमार को शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं किशनी के प्राथमिक विद्यालय नगला अहिर पर तैनात एक शिक्षिका के फर्जी अभिलेखों का मामला संज्ञान में आया है। जांच समिति ने पाया कि शिक्षिका ने दो अलग-अलग वर्ष में अलग-अलग स्कूलों से हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। बीए के साथ ही बीएससी भी एक ही सत्र में अलग-अलग स्कूलों से संस्थागत की है। समिति ने निर्णय दिया है कि शिक्षिका के अभिलेखों की बोर्ड से जांच कराई जाए। अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में 31 शिक्षक किए गए थे बर्खास्त
पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने वर्ष 2017 में जिले में तैनात सभी शिक्षकों की जांच कराई थी। जांच में 31 शिक्षक फर्जी पाए गए थे। सभी को बर्खास्त करते हुए थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।

वर्ष 2020 में बर्खास्त शिक्षक
-धर्मेंद्र सिंह भिडरवार, प्राथमिक विद्यालय गुन्हैया, करहल
-धीरेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय तरिहा, किशनी
-दीप्ति, अनुदेशिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमौरा, बेवर
-दीप्ति, शिक्षिका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, करहल
-विमलेश कुमारी, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय घुराई, घिरोर
-अनूप सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मधुकरपुर, कुरावली
वर्ष 2021 में बर्खास्त शिक्षक
-सुधा राठौर, स्नातक के अभिलेख फर्जी
-प्रीती यादव, बीटीसी प्रमाणपत्र फर्जी
-रामप्रकाश प्रधानाध्यापक अभिलेख फर्जी
शिक्षक अजय कुमार को कूटरचित इंटरमीडिएट के अंक के सहारे नौकरी करने का दोषी मानते हुए बर्खास्त किया जा रहा है। वहीं शिक्षिका की जांच जारी है। बोर्ड से शिक्षिका के अभिलेखों की जांच कराई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कमल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed