फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter College employee missing for 19 days after businessman in Agra

आगरा में व्यापारी के बाद 19 दिन से कॉलेज का कर्मचारी लापता, अनहोनी की आशंका

Mon, 07 Sep 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Inter College employee missing for 19 days after businessman in Agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के पीपल मंडी स्थित श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज के बाबू प्रदीप अग्रवाल (45) 18 अगस्त से लापता हैं। परिजनों ने दस दिन बाद थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन

 
सदर के शहजादी मंडी निवासी प्रदीप अग्रवाल पुत्र दीनदयाल अग्रवाल के भाई पंकज ने बताया कि प्रदीप 18 अगस्त की सुबह पांच बजे घर से दो दिन के लिए प्रयागराज जाने की कहकर निकले थे। वह स्कूटी लेकर गए थे। तीन दिन तक जब वह नहीं आए तो रिश्तेदार और दोस्तों के यहां पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। 
विज्ञापन



इस पर 29 अगस्त को थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को उनके बारे में जगह-जगह पता किया। वह पहले कभी स्कूटी लेकर नहीं गए। स्टेशनों की पार्किंग में भी स्कूटी खड़ी नहीं मिली। पंकज का कहना है कि भाई के साथ अनहोनी की आशंका है। क्योंकि इतने दिन के लिए वह कभी नहीं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप घर में सबसे बड़े हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। पंकज एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, जबकि तीसरे नंबर का भाई बृजेश एक कॉलेज में बाबू है। सबसे छोटा भाई दीपक जयपुर में रहता है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक, प्रदीप की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। 

व्यापार का नहीं लगा सुराग

न्यू आगरा क्षेत्र से लापता चांदी व्यापारी सौरभ गुप्ता का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वह तीन सितंबर की रात साढ़े आठ बजे अपने एक दोस्त को हाथी घाट पर मिले थे। दोस्त से काम से आने की बात कही थी। इसके बाद सौ रुपये उधार मांगे थे। 

दोस्त ने रुपये खुले कराने के बाद सौरभ को दिए थे। दोस्त से घर जाने की बात कही थी। मगर, सौरभ घर नहीं पहुंचे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। दयालबाग स्थित अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी सौरभ गुप्ता (40) का किनारी बाजार में चांदी पायल की दुकान है। 

थाना न्यू आगरा के एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि व्यापारी की पत्नी राखी गुप्ता से पूछताछ की गई थी। उसने बताया कि पति पर कर्ज हो गया था। कितना कर्ज था, इस बारे में कभी घर में नहीं बताते थे। 

वह कहां हैं, पता नहीं है। दोस्त को मिलने के बाद घर जाने की बात कही, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इससे पहले दो सितंबर की रात 10 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर एक दोस्त को रास्ते में खड़े मिले थे। व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed