{"_id":"69bfa9e99fce342db00c660f","slug":"insurance-company-to-pay-1-95-lakhs-plus-interest-for-refusing-claim-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क हादसे में घायल को बीमा कंपनी ने नहीं दिया इलाज का क्लेम, अब ब्याज के साथ देने होंगे 1.95 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क हादसे में घायल को बीमा कंपनी ने नहीं दिया इलाज का क्लेम, अब ब्याज के साथ देने होंगे 1.95 लाख रुपये
Sun, 22 Mar 2026 02:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:06 PM IST
सार
सड़क हादसे में घायल को इलाज का बीमा कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। ऐसे में पीड़ित की ओर से वाद दायर किया गया। इस पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग प्रथम ने पीड़ित के हक में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने दिया आदेश।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग प्रथम ने दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और मेडी असिस्ट इंडिया कंपनी को एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कंपनियों को पीड़ित को इलाज में खर्च हुए 1.95 लाख रुपये छह फीसदी ब्याज सहित अदा करने होंगे। इसके अतिरिक्त, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के 30 हजार रुपये भी देने होंगे।
आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने बीमा कंपनियों को 45 दिन के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया है। यह वाद मलपुरा निवासी संजीव कुमार जैन ने दायर किया था। उन्होंने बताया था कि एलआईसी कंपनी ने उनका बीमा दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से कराया, जिसकी अवधि एक सितंबर, 2018 से 31 अगस्त, 2019 तक थी। पांच मार्च को वह सड़क हादसे में घायल हो गए।
परिजन ने बीमा कंपनी को सूचित कर उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया। अस्पताल से उन्हें 17 मार्च, 2019 को छुट्टी मिली। घर आने के बाद उन्होंने सभी दस्तावेज लगाकर क्लेम किया। कंपनी ने दस्तावेज पर धोखाधड़ी की टिप्पणी करते हुए 23 अक्तूबर, 2019 को क्लेम निरस्त कर दिया। एलआईसी में भी प्रार्थनापत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई थी।