फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions to close the school running in the marriage home

Agra News: मैरिज होम में चल रहा स्कूल बंद करने के निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions to close the school running in the marriage home
बाह: चित्राहाट के मैरिजहोम में चल रहा था अवैध स्कूल, एबीएसए ने दिए बंद करने के निर्देश
बाह। बिना मान्यता के स्कूलों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संचालकों पर बाह एवं जैतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि डीएम मनीष बंसल ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर बुधवार को निरीक्षण में चित्राहाट के मैरिज होम में स्कूल चलता मिला। मैरिजहोम की स्टेज पर बैठकर बच्चे पढ़ रहे थे। मान्यता संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले कमतरी मोड़ के विद्यालय का निरीक्षण किया। संचालक को मान्यता संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। वहीं, पाठकपुरा में संचालित मिले गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। अवैध विद्यालय का संचालन बंद नहीं किए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। तीनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भी थमाए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से बुधवार को बाह एवं जैतपुर के अवैध स्कूल संचालकों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed