फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   instructions issued to district school inspectors for studies from NCERT books only 

Agra: एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही करानी है पढ़ाई, जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी हुए निर्देश

Fri, 08 Jul 2022 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 11:16 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराएं। संदर्भ पुस्तकें या गाइड नहीं लगानी हैं।
 

विज्ञापन
instructions issued to district school inspectors for studies from NCERT books only 
एनसीईआरटी - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराएं। संदर्भ पुस्तकें या गाइड नहीं लगाई जानी है। 

विज्ञापन

 
परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को कक्षा 09, 10, 11 और 12 के 34 विषयों के 67 पुस्तकों की सूची भेजी है। इसमें विषय, पुस्तक का नाम, उसकी कीमत और प्रकाशक का नाम है। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संबंधित पुस्तकों की पाइरेसी व डुप्लीकेसी किसी भी दशा में न हो। कॉपीराइट का अधिकार माध्यमिक शिक्षा परिषद में निहित है। सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में सुनिश्चित करना है कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई हो। विक्रेता एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ संदर्भ पुस्तकें या गाइड खरीदने के लिए विद्यार्थियों को बाध्य नहीं करें।
विज्ञापन

 
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बाजार में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध हैं। यह सस्ती और गुणवत्तापूर्ण हैं। विद्यालय अपने विद्यार्थियों को पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराएं। निरीक्षण में इस पर गौर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी और प्रकाशक की न खरीदें

एमडी जैन इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक प्रशांत पाठक का कहना है कि विद्यार्थियों को सजग रहकर पुस्तकें खरीदनी होंगी, जिससे वह एनसीईआरटी के नाम पर किसी और प्रकाशक की पुस्तकें न खरीद लें। 

एनसीईआरटी की ये हैं किताबें हैं:

कक्षा 09 व 10 की अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कक्षा 11 की अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान व गृह विज्ञान। कक्षा 12 की अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र हैं। तीन अधिकृत मुद्रकों से किताबों का प्रकाशन कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed