{"_id":"62b20b2728eb8b06122929a6","slug":"instructions-given-to-cms-male-and-female-hospital-for-investigation-mainpuri-news-agr5376521130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस पुरुष और महिला अस्पताल को जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस पुरुष और महिला अस्पताल को जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में उपचार के अभाव में बालिका की मौत मामले की सीएमओ ने जांच शुरू करा दी है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल के सीएमएस को पत्र जारी कर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
सीएमओ ने जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल के सीएमएस को पत्र भेजते हुए कहा कि दोनों अस्पतालों में बच्ची को लेकर उसके परिजन पहुंचे थे लेेकिन न तो सौ शैया अस्पताल और न ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बच्ची को भर्ती किया गया। सीएमएस से कहा गया है कि वे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के जवाब सहित शीघ्र जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीएमओ ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दो झोलाछापों को नोटिस
सीएमओ ने मोहल्ला गाड़ीवान में बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करने वाले दो झोलाछापों को भी नोटिस जारी किया है। झोलाछापों से तीन दिन में पंजीकरण आदि के संबंध में अभिलेख मांगे हैं। अन्यथा एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई है।