फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Institute director left by paying a ransom of one and a half lakhs

डेढ लाख की फिरौती देकर छूटा इंस्टीट्यूट संचालक

Sat, 31 Jul 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Institute director left by paying a ransom of one and a half lakhs
मैनपुरी। बिछिया रोड निवासी एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट संचालक को अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ लाख रुपये फिरौती लेकर छोड़ा। आरोप है कि पहले तो उसके रुपये लूट लिए, इसके बाद आरोपियों ने कमरे में बंद कर पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड होली पब्लिक स्कूल के पास निवास कर रहे धर्मेंद्र कुमार बाईपास रोड पर एक पैरामेडिकल व मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चलाते हैं। 28 जुलाई को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह इंस्टीट्यूट में ताला लगाने के बाद घर जा रहे थे। आरोप है तभी एक युवक उनके पास आया और कहा कि कार में बैठे सर उसे बुला रहे हैं। जैसे ही वह कार के पास पहुंचा तभी पीछे से तीन युवकों ने उसे धक्का मारकर अंदर डाल लिया। उसे सिरसागंज ले गए।
विज्ञापन

नहर के पास ले जाकर उसकी दो अंगूठी व 15 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसे निर्वस्त्र कर पीटा। इसके बाद उसके फोन से पत्नी को फोन कर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। कुछ देर बाद पत्नी रुपये लेकर आगरा रोड पर आई तो कार सवारों ने रुपये ले लिए और उसे खर्रा गांव के पास गाड़ी से फेंक कर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद शुक्रवार की शाम कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अशोक कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed