{"_id":"6a34caed44e0adc6a4066ed0","slug":"inspired-by-his-father-utkarsh-tops-agra-in-ca-exam-through-online-learning-and-self-study-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CA Result: न कोचिंग की दौड़, न शॉर्टकट; ऑनलाइन पढ़ाई और सेल्फ स्टडी से सीए परीक्षा में चमके उत्कर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CA Result: न कोचिंग की दौड़, न शॉर्टकट; ऑनलाइन पढ़ाई और सेल्फ स्टडी से सीए परीक्षा में चमके उत्कर्ष
Fri, 19 Jun 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:21 AM IST
सार
आईसीएआई की सीए परीक्षा में आगरा के उत्कर्ष मेहरा ने 376 अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कर्ष ने पिता से प्रेरणा लेकर ऑनलाइन कोचिंग, सेल्फ स्टडी और नियमित अभ्यास के दम पर सफलता हासिल की।
विज्ञापन
सीए टॉपर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित किए गए सीए परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिले से परीक्षा में शामिल 286 विद्यार्थियों में से 68 सफल रहे।
परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने 376 अंक प्राप्त कर शहर में प्रथम स्थान, संस्कृति गोयल ने 374 अंकों के साथ दूसरा और ऋतिक गुप्ता ने 372 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आगरा ब्रांच ऑफ सीआईआरसी अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि दोनों ग्रुप में 106 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 25 अभ्यर्थी सफल हुए।
ये भी पढ़ें - भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत
विज्ञापन
इसके अलावा 4 परीक्षार्थी प्रथम ग्रुप और 6 परीक्षार्थी द्वितीय ग्रुप में भी सफल रहे। प्रथम ग्रुप में 107 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 14 ने सफलता प्राप्त की। वहीं द्वितीय ग्रुप में 73 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें 19 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सचिव सीए सचिन बबना ने परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें - LPG Subsidy New Rule: एलपीजी उपभोक्ता 30 जून से पहले कर लें ये एक काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी
पिता को देखकर मिली प्रेरणा
विजयनगर निवासी सीए संजय मेहरा के पुत्र उत्कर्ष मेहरा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का सपना साकार कर दिखाया। उत्कर्ष बताते हैं कि बचपन से ही उन्होंने अपने पिता को मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते देखा। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें भी सीए बनना है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऑनलाइन कोचिंग और सेल्फ स्टडी का सहारा लिया। नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफल हुए।
ये भी पढ़ें - Agra: रात के अंधेरे में बुजुर्गों पर खतरा, कुत्तों से रहें सावधान; आगरा में किसान को मार डाला