{"_id":"5db08cc58ebc3e015255b19f","slug":"inspecion-mainpuri-news-agr412089035","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनपपड़ी, बेसन और बूरा का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनपपड़ी, बेसन और बूरा का लिया नमूना
विज्ञापन
भोगांव में एक दुकान पर नमूने भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को नगर में खाद्य विक्रेताओं की दुकान पर निरीक्षण किया। टीम ने सोनपापड़ी, बेसन और बूरा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, दुकानदारों को मिलावट न करने की चेतावनी दी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भोगांव में दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर स्थित कुलदीप गुप्ता की दुकान से सोनपापड़ी, बेसन और बूरा के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। अन्य दुकानों पर भी उन्होंने खाद्य पदार्थ के रख-रखाव को देखा।
टीम को देख कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दीपावली पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की ही बिक्री करें। अगर कहीं मिलावटी बिक्री की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा और खाद्य सहायक सुघर सिंह शामिल रहे।