{"_id":"5f5e53d28ebc3e5a926874a4","slug":"inspaction-kasganj-news-agr4591558162","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के सहारे चलती मिली पुलिस पिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के सहारे चलती मिली पुलिस पिकेट
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एएसपी पुलिस पिकेट की चेकिंग करते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अपर पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण में रात्रि के समय लगने वाली पुलिस पिकेट की हकीकत सामने आ गई। पिकेट पर ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी नदारद मिले। मात्र डंडों के सहारे होमगार्ड ड्यूटी करते मिले। पिकेट की स्थिति देखकर अपर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कोतवाली के प्रभारियों को व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा शनिवार रात गंजडुंडवारा एवं सहावर कोतवाली क्षेत्रों में बैंक ड्यूटी, प्रमुख चौराहों, बाजारों आदि में रात्रि को लगने वाली पुलिस पिकेट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दोनों क्षेत्रों में 10 पिकेटों की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी पिकेट पर पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला। मात्र होमगार्ड ड्यूटी करते मिले।
इस दौरान हथियार के बारे में जानकारी करने पर होमगार्ड ने बताया कि उन्हें कोई भी हथियार उपलब्ध नहीं कराया गया है। मात्र डंडा दिया गया है। उन्होंने दोनों कोतवाली के प्रभारियों को फोन कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पिकेट में एक पुलिस कर्मी का हथियार के साथ होना अनिवार्य है। उनके द्वारा दोनों थाना क्षेत्रों की 10 पिकेट चैक की गई। किसी भी पिकेट पर पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला।
विज्ञापन
होमगार्ड ड्यृटी देते मिले। उन पर भी हथियार नहीं थे। यह स्थिति काफी गंभीर है। जिले के अन्य कोतवाली व थाना के प्रभारियों को पिकेट में पुलिस कर्मी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।