{"_id":"60144d178ebc3e32f057f49c","slug":"inquary-about-bms-mainpuri-news-agr4784500147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में डीडीओ और डीसी मनरेगा करेंगे बीएमएम किशनी के खिलाफ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में डीडीओ और डीसी मनरेगा करेंगे बीएमएम किशनी के खिलाफ जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के रामनरगर में संचालित एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के संघ ने ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) पर अनियमितताओं के आरोप के बाद सीडीओ ने दो अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति का गठन किया है। इसमें डीडीओ और डीसी मनरेगा को शामिल किया गया है।
भारत माता संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं ने किशनी में तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर धर्मवीर सिंह पर अनियमितताओं और धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को शिकायती पत्र सौंपा था। मामले में डीएम ने सीडीओ को उचित कार्रवाई के लिए लिखा था।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने शुक्रवार को मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है। इसमें जिला विकास अधिकारी पीके राय और उपायुक्त मनरेगा पीसी राम को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारी एक सप्ताह में जांच कर अपनी संयुक्त रिपोर्ट देंगे। जांच में अगर बीएमएम पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी एक मामले में बीएमएम जागीर पर कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
ये था मामला
भारत माता संकुल स्तरीय संघ रामनगर की महिलाओं ने डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि किशनी में तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर धर्मवीर ने स्कूल के बच्चों की ड्रेस उनसे नहीं सिलाई गई। जब विद्यालयों ने चेक दिया तो उनके खाते में धनराशि जमा कर जबरन निकासी का दबाव बनाया जा रहा है।
ऐसा न करने पर संघ की पदाधिकारी और समूह सखी को हटाने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं स्टार्टअप फंड के तहत आई साढ़े तीन लाख की धनराशि से सामान भी नहीं खरीदने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मिशन मैनेजर खुद ही सामान भिजवाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई आरोप भी लगाए थे। मामले में डीएम ने सीडीओ को कार्रवाई के लिए लिखा था।
वर्जन
एक शिकायत पर ब्लॉक मिशन मैनेजर किशनी के खिलाफ जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति जो भी रिपोर्ट देगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।