{"_id":"624d56a12b44ad0c5b3abefb","slug":"innova-car-crushes-mother-and-innocent-daughter-on-yamuna-expressway-both-die-painfully-and-husband-injured-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: इनोवा की टक्कर से बाइक सवार मां-बाप और मासूम बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: इनोवा की टक्कर से बाइक सवार मां-बाप और मासूम बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम
Wed, 06 Apr 2022 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:31 PM IST
सार
थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 73.700 के पास ये हादसा हुआ। दर्दनाक हादसे में मां और मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मथुरा में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव बुलाकपुर (माइल स्टोन-73) के पास बुधवार दोपहर इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बेटी की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती बुलंदशहर से बहन के ससुर की तेरहवीं में सुरीर आ रहे थे। नौहझील पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने इनोवा सवारों को पकड़ लिया और गाड़ी कब्जे में ली है।
बुलंदशहर के गांव वैर निवासी अरुण भाटी (38) पुत्र कृपाल सिंह पत्नी कुसुम देवी (32) और बेटी ज्योति उर्फ गुनगुन (8) के साथ बुधवार को सुरीर के गांव राजागढ़ी में बहन के ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए एक्सप्रेसवे होकर आ रहे थे। बाइक सवार दंपती और बेटी दोपहर 12:20 बजे थाना नौहझील के गांव बुलाकपुर (माइल स्टोन-73) के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से इनोवा की टक्कर से मां और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
नौहझील पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरुण को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर मार्ग को सुचारु कराया। मृतक के भाई विनोद भाटी ने इनोवा चालक के खिलाफ थाना नौहझील में तहरीर दी है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है। आरोपी चालक व इनोवा को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।