फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent died due to drowning in a pond in Agra

Agra: खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गया मासूम, अचानक पैर फिसला, पानी में छटपटाता रहा, और फिर टूट गईं सांस

Thu, 23 Feb 2023 07:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 07:39 AM IST
सार

आगरा में पैर फिसलने से एक मासूम बच्चा तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन
Innocent died due to drowning in a pond in Agra
दिव्यांश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीती शाम एक मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परजन को पता चला तो घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना बरहन थाना क्षेत्र के नगला नत्थी गांव की है। यहां के निवासी लोकेंद्र यादव का 4 वर्षीय पुत्र दिव्यांश बुधवार की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही एक तालाब है। वह खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गया। अचानक फिलसन में उसका पैर पड़ने से वह फिसल गया और तालाब में गिर गया। 

विज्ञापन

शव तालाब में उतराता मिला

इसके बाद वह थोड़ी देर तक पानी में छटपटाता रहा। शायद इस उम्मीद से कि कोई बचा लेगा..लेकिन कुछ ही समय में उसकी सांसों की डोर टूट गई। जब काफी देर तक दिव्यांश घरवालों को नहीं दिखा, तो उसे खोजने लगे। आसपास के घरों में उसका पता किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। लोग आसपास के खेतों में उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी उसका शव तालाब में उतराता दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है

ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसे बाहर निकाला। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि दिव्यांश के पिता लोकेंद्र अपनी बहन के घर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। हादसे में मासूम की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed