Agra: खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गया मासूम, अचानक पैर फिसला, पानी में छटपटाता रहा, और फिर टूट गईं सांस
आगरा में पैर फिसलने से एक मासूम बच्चा तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीती शाम एक मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परजन को पता चला तो घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना बरहन थाना क्षेत्र के नगला नत्थी गांव की है। यहां के निवासी लोकेंद्र यादव का 4 वर्षीय पुत्र दिव्यांश बुधवार की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। घर के पास ही एक तालाब है। वह खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गया। अचानक फिलसन में उसका पैर पड़ने से वह फिसल गया और तालाब में गिर गया।
शव तालाब में उतराता मिला
इसके बाद वह थोड़ी देर तक पानी में छटपटाता रहा। शायद इस उम्मीद से कि कोई बचा लेगा..लेकिन कुछ ही समय में उसकी सांसों की डोर टूट गई। जब काफी देर तक दिव्यांश घरवालों को नहीं दिखा, तो उसे खोजने लगे। आसपास के घरों में उसका पता किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। लोग आसपास के खेतों में उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी उसका शव तालाब में उतराता दिखा।
मासूम की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है
ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसे बाहर निकाला। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि दिव्यांश के पिता लोकेंद्र अपनी बहन के घर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। हादसे में मासूम की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।