{"_id":"668b639a0dd1ffd23603f41a","slug":"innocent-child-had-come-with-his-parents-to-see-taj-injured-screams-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज का दीदार करने आठ साल के बेटे के साथ आए दंपती के साथ हुआ ऐसा हादसा...मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज का दीदार करने आठ साल के बेटे के साथ आए दंपती के साथ हुआ ऐसा हादसा...मच गई चीख पुकार
Mon, 08 Jul 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2024 09:27 AM IST
सार
ताजमहल का दीदार करने बिहार से आए दंपती का आठ साल का मासूम बेटा सीढ़ियों से गिर गया। गिरने से उसके चोट लग गई। खून बहता देख दंपती में चीख पुकार मच गई। पर्यटन पुलिस ने तत्काल मदद करते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताज का दीदार करने आए दंपती का आठ साल का बेटा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। माता पिता ने खून बहता देखा तो चीख पुकार मच गई। इस दौरान पर्यटन पुलिस ने तत्काल मदद करते हुए बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं उमस के कारण पांच पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
ताजमहल में रविवार को पर्यटकों की तादाद में इजाफा हुआ। तकरीबन 25 हजार पर्यटकों ने ताज देखा। ताजमहल में बिहार के रंजीत सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसका एएसआई कर्मियों ने डिस्पेंसरी में उपचार कराया। परिजन ने बताया कि निम्न रक्तचाप के कारण उमस में तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह 8 साल का बालक ताज के मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से फिसल गया। उसके सिर में चोट आई। एएसआई कर्मियों ने बच्चे का उपचार कराया। कर्मचारियों ने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण बुजुर्ग और महिलाओं की तबीयत बिगड़ रही है। रविवार को भी पांच पर्यटकों को ले जाकर उपचार कराया गया। सभी स्वस्थ होकर चले गए।