Kasganj News: खेलते-खेलते घर के बाहर पहुंचा चार साल का बच्चा, गटर में गिरने से मौत
घर के सभी सदस्य निर्माणाधीन मकान पर थे। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते घर के बाहर बने गटर के समीप चला गया और न जाने कैसे उसमें गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के ग्राम हनोता में एक मासूम की गटर में गिरने से मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते गटर के समीप पहुंच गया और उसमें गिर गया।
यहां की है घटना
सुजानपुर के रहने वाले श्याम सिंह का मकान ग्राम हनोत में बन रहा है। बृहस्पतिवार को उनका चार वर्षीय बेटा आरूष निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। परिजन काम में लगे हुए थे। मासूम खेलते-खेलते घर के बाहर गटर की ओर चला गया और उसमें गिर गया। जब काफी देर तक परिजनों ने उसे नहीं देखा तो उसकी तलाश की। वह गटर में पड़ा हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें - Driving Licence: लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पढ़े लिखे भी बन रहे अनपढ़, खोज लिया टेस्ट में पास होने का तरीका
परिजनों में मच गया चीत्कार
बच्चे का शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। जानकारी पर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम के शव को दफना दिया।