{"_id":"62639a541a5830477e4af892","slug":"innocent-boy-burnt-alive-due-to-fire-in-hut-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रहे चार साल के बालक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रहे चार साल के बालक की जलकर मौत
Sat, 23 Apr 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:49 AM IST
सार
आगरा के जगनेर ब्लॉक में एक झोपड़ी में आग लगने से 4 वर्षीय बालक जिंदा जल गया। हादसे के वक्त आसपास कोई नहीं था। बच्चे के दादा झोपड़ी से दूर खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगनेर क्षेत्र के गांव जलालपुर में खेत पर बनी झोपड़ी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। जिससे चार वर्षीय बालक की जलने से मौत हो गई। वह झोपड़ी में सो रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने का कारण कोई नहीं बता सका।
जलालपुर निवासी चोब सिंह का गांव के किनारे पर खेत है, जहां झोपड़ी बना कर वह रहते हैं। परिवार के अन्य लोग गांव में बने मकान में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह चोब सिंह का चार वर्षीय नाती कपिल पुत्र नाहर सिंह खेलने के लिए खेत पर आया था। वह झोपड़ी में सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर निवासी चोब सिंह का गांव के किनारे पर खेत है, जहां झोपड़ी बना कर वह रहते हैं। परिवार के अन्य लोग गांव में बने मकान में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह चोब सिंह का चार वर्षीय नाती कपिल पुत्र नाहर सिंह खेलने के लिए खेत पर आया था। वह झोपड़ी में सो गया था।
विज्ञापन
लपटों से घिर गया था मासूम
सुबह करीब 10 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी में सो रहा कपिल लपटों में घिर गया। लपटें देख जब तक लोग पहुंचते और आग बुझाते। जलने से कपिल की मौत हो चुकी थी। आग से झोपड़ी, उसमें रखा सामान और बगल में रखा भूसा भी राख हो गया। लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे के समय कपिल का पिता नाहर सिंह मजदूरी करने गया हुआ था। सूचना पर पूर्व विधायक महेश गोयल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष जगनेर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है।
खेरागढ़ से दो घंटे बाद पहुंची दमकल
जलालपुर गांव में झोपड़ी में लगी आग में बालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। झोपड़ी में आग लगने पर लोगों ने दमकल को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो घंटे बाद खेरागढ़ से दमकल पहुंची। समाजसेवी त्रिलोकीनाथ ने बताया कि खेरागढ़ से जलालपुर आने का रास्ता काफी खराब है। इससे दमकल को आने में समय लगता है। वह कई बार जगनेर में दमकल की व्यवस्था की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।