फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent boy burnt alive due to fire in hut agra 

आगरा में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रहे चार साल के बालक की जलकर मौत

Sat, 23 Apr 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 11:49 AM IST
सार

आगरा के जगनेर ब्लॉक में एक झोपड़ी में आग लगने से 4 वर्षीय बालक जिंदा जल गया। हादसे के वक्त आसपास कोई नहीं था। बच्चे के दादा झोपड़ी से दूर खेतों में काम कर रहे थे।  

विज्ञापन
Innocent boy burnt alive due to fire in hut agra 
आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर क्षेत्र के गांव जलालपुर में खेत पर बनी झोपड़ी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। जिससे चार वर्षीय बालक की जलने से मौत हो गई। वह झोपड़ी में सो रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने का कारण कोई नहीं बता सका। 
विज्ञापन


जलालपुर निवासी चोब सिंह का गांव के किनारे पर खेत है, जहां झोपड़ी बना कर वह रहते हैं। परिवार के अन्य लोग गांव में बने मकान में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह चोब सिंह का चार वर्षीय नाती कपिल पुत्र नाहर सिंह खेलने के लिए खेत पर आया था। वह झोपड़ी में सो गया था। 
विज्ञापन

लपटों से घिर गया था मासूम 

सुबह करीब 10 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी में सो रहा कपिल लपटों में घिर गया। लपटें देख जब तक लोग पहुंचते और आग बुझाते। जलने से कपिल की मौत हो चुकी थी। आग से झोपड़ी, उसमें रखा सामान और बगल में रखा भूसा भी राख हो गया। लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय कपिल का पिता नाहर सिंह मजदूरी करने गया हुआ था। सूचना पर पूर्व विधायक महेश गोयल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष जगनेर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है। 

खेरागढ़ से दो घंटे बाद पहुंची दमकल

जलालपुर गांव में झोपड़ी में लगी आग में बालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। झोपड़ी में आग लगने पर लोगों ने दमकल को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो घंटे बाद खेरागढ़ से दमकल पहुंची। समाजसेवी त्रिलोकीनाथ ने बताया कि खेरागढ़ से जलालपुर आने का रास्ता काफी खराब है। इससे दमकल को आने में समय लगता है। वह कई बार जगनेर में दमकल की व्यवस्था की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed