फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inner ring road

इनर रिंग रोड: सर्किल रेट से लेकर मुआवजा वितरण में हुआ फर्जीवाड़ा

Wed, 13 Oct 2021 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Inner ring road
आगरा। इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल के लिए जमीन खरीद में फंसे प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्किल रेट से लेकर मुआवजा वितरण में फर्जीवाड़ा किया। अंदर की जमीनों को सड़क की बताकर मुआवजा बांटा। सरकारी सर्किल रेट भी नजरअंदाज किए। किसानों से कोरे करार पत्रों पर हस्ताक्षर कराए। ये आरोप जिला प्रशासन की जांच में तत्कालीन जिला भूमि अध्यप्ति अधिकारी जेपी सिंह पर सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तत्कालीन एसएलओ जेपी सिंह सहित छह अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। नोटिस के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम दृष्टया पांच आरोप सिद्ध हुए हैं। जिनके विरुद्ध आरोपत्र तैयार हुआ है उनमें एत्मादपुर तहसील के चार लेखपाल, दो सदर तहसील के लेखपाल, दो यूपीएसआईडीसी के अमीन सहित 10 लोग हैं। इन पर शासन स्तर से कार्रवाई होगी। वहीं एडीए ने आठ अमीनों को दोषी मानते हुए आरोप पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

21वें दिन भी भूख हड़ताल जारी
जिला अस्पताल में भर्ती किसान नेता श्याम सिंह चाहर की 21वें दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। डीएम ने मंगलवार को सदर तहसील में 21 दिन से धरना दे रहे किसानों को वार्ता के लिए कलक्ट्रेट बुलाया और कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया। श्याम सिंह चाहर की भूख हड़ताल खत्म कराने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उन्होंने अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया। किसान नेता का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध पहले एफआईआर दर्ज कराई जाए। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकती। डीएम से मुलाकात करने वालों में सोमवीर यादव, राकेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed