फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injustice to girl with whom junior doctor had done dirty things discharged from hospital without treatment

UP: जूनियर डॉक्टर ने जिस बच्ची से की थी गंदी हरकत, उसके संग एक और अन्याय...बिना इलाज अस्पताल से किया डिस्चार्ज

Thu, 12 Sep 2024 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में 11 वर्षीय जिस मासूम के साथ जूनियर डॉक्टर ने गंदी हरकत की, उसके साथ अब एसएन प्रशासन ने एक और अन्याय कर डाला। बिन इलाज पूरा किए ही, उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। 
 

विज्ञापन
injustice to girl with whom junior doctor had done dirty things discharged from hospital without treatment
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में जूनियर डॉक्टर ने 11 साल की बालिका से अश्लील हरकत की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार ने एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि पहले शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए दबाव बनाया गया। नौकरी तक का प्रलोभन दिया गया, जब माता-पिता नहीं माने तो बेटी का इलाज भी रोक दिया। मेडिकल के बाद जब पिता इलाज से संबंधित कागजात लेने डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने कागजात देने से इनकार कर दिया। यह बताया कि बालिका को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अब पीड़ित बिटिया इलाज के लिए तड़प रही है। माता-पिता का कहना है कि बेटी की हालत गंभीर है। उसके लीवर में इंफेक्शन है। इसके बावजूद  प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। सुरक्षा होती तो बेटी के साथ हरकत नहीं होती। व्यवस्थाओं के बजाय इलाज से ही हाथ खड़े कर लिए गए हैं। अब वह कहां जाएं। पुलिस पीड़ित बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed