फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injured young man died in hospital relatives blocked the road in agra

Agra: मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

Sat, 21 May 2022 11:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 11:48 PM IST
सार

मारपीट की घटना में घायल युवक की शुक्रवार को तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
injured young man died in hospital relatives blocked the road in agra
विक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा में मारपीट में घायल मजदूर विक्की की शुक्रवार शाम मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर पिटाई का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पृथ्वीनाथ फाटक पर ले आए। जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें हटाया।

विज्ञापन


दौरेठा नंबर दो, शाहगंज निवासी प्रदीप ने बताया कि उसका भाई विक्की मजदूरी करता था। पड़ोस में फूफा का बेटा सोनू रहता है। 16 मई को सोनू की पत्नी का पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी गालीगलौज कर रहा था। उस समय विक्की घर में ही था। वह पड़ोसी को गाली देने से मना करने लगा। इस पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

मृतक के परिजन कर रहे थे ये मांग 

पुलिस ने मेडिकल कराया। इसके बाद वो घर में ही था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, वहां मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को पृथ्वीनाथ फाटक पर रख कर जाम लगा दिया। दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। थाना शाहगंज की पुलिस ने समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। इस पर उन्हें समझा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विक्की की मौत का कारण सेप्टीसीमिया आया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed