{"_id":"62e24dca580b4546725973b5","slug":"injured-builder-died-shot-in-the-mall-agra-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: इलाज के दौरान घायल बिल्डर की मौत, मॉल में मारी गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: इलाज के दौरान घायल बिल्डर की मौत, मॉल में मारी गई थी गोली
Thu, 28 Jul 2022 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:20 PM IST
सार
आगरा में बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मार दी गई थी। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी बिल्डर के साझीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
घायल बिल्डर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को दो गोली मारी गई थीं। सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बिल्डर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
घटना 14 जुलाई को हुई थी। न्यू शाहगंज कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता टीएसआर मॉल स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी उनको सिर और गर्दन में गोली मारी गई थी। मामले में भाई शरद गुप्ता ने उनके साझीदार अशोक तोमर और उसके बेटे सोनू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अशोक तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी रिवॉल्वर भी जब्त की थी।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टर ने बताया कि राजीव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। 11.30 बजे उनकी मौत की जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान राजीव गुप्ता की मौत हुई है। मुकदमा जानलेवा हमले की धारा में लिखा गया था। अब हत्या की धारा लगाई जाएगी। विवेचना चल रही है। घटना में जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी, कार्रवाई होगी।