फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Injured builder died shot in the mall Agra Crime

Agra Crime: इलाज के दौरान घायल बिल्डर की मौत, मॉल में मारी गई थी गोली

Thu, 28 Jul 2022 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 02:20 PM IST
सार

आगरा में बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मार दी गई थी।  उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी बिल्डर के साझीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Injured builder died shot in the mall Agra Crime
घायल बिल्डर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को दो गोली मारी गई थीं। सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बिल्डर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


घटना 14 जुलाई को हुई थी। न्यू शाहगंज कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता टीएसआर मॉल स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी उनको सिर और गर्दन में गोली मारी गई थी। मामले में भाई शरद गुप्ता ने उनके साझीदार अशोक तोमर और उसके बेटे सोनू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अशोक तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी रिवॉल्वर भी जब्त की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम 

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टर ने बताया कि राजीव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। 11.30 बजे उनकी मौत की जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान राजीव गुप्ता की मौत हुई है। मुकदमा जानलेवा हमले की धारा में लिखा गया था। अब हत्या की धारा लगाई जाएगी। विवेचना चल रही है। घटना में जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी, कार्रवाई होगी।

नहीं हुई नामजद आरोपी की गिरफ्तार

परिजनों का कहना है कि मुकदमे में नामजद आरोपी सोनू तोमर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जबकि वह भी घटना में संलिप्त है। आरोपी के होटल पर झगड़ा हुआ था। होटल के कैमरों की डीवीआर से फुटेज डिलीट कर दिए गए हैं। इस पर कार्रवाई नहीं हुई। अस्पताल में आकर आरोपी पक्ष ने समझौते का दबाव बनाया था। इसको लेकर शिकायत की थी। मगर, अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed