फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inflation crossed on petrol, reached beyond hundred

पेट्रोल की मार, हो गया 100 के पार

Thu, 07 Oct 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Inflation crossed on petrol, reached beyond hundred
मैनपुरी। पेट्रोल के दाम अब 100 रुपये के पार हो गया है। पेट्रोल की कीमत 100.63 पैसे हो गई है। चालू वर्ष में हर माह पेट्रोल के दाम बढ़ने से वाहन चालकों में रोष है। उनका कहना है कि हर महीने बढ़ रही कीमतों पर सरकार को रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

चालू वर्ष 2021 में हर माह पेट्रोल के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। सितंबर के बाद अक्तूबर में भी पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। इससे वाहन चालकों का बजट बिगड़ने लगा है। चालकों का कहना है कि सरकार को हर महीने बढ़ रही पेट्रोल की कीमतों पर रोक लगानी चाहिए। महंगाई नियंत्रित करने के लिए योजना बनानी चाहिए। 10 महीने में ही पेट्रोल 17 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन

---------
पेट्रोल के बढ़े दाम पर एक नजर
महीना कीमत
जनवरी 2021 83.75 रुपया
फरवरी 2021 85.72 रुपया
मार्च 2021 89.41 रुपया
अप्रैल 2021 88.94 रुपया
मई 2021 88.72 रुपया
जून 2021 92.02 रुपया
जुलाई 2021 96.21 रुपया
अगस्त 2021 98.87 रुपया
सितंबर 2021 99.24 रुपया
अक्तूबर 2021 100.63 रुपया
---------
पेट्रोल महंगा होने से वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए।
लव वर्मा, सदर बाजार
----------
महंगाई की वजह से वाहन चलाना परेशानी का कारण बन चुका है। सरकार को अब इस महंगाई पर रोक लगनी चाहिए
पंकज कुमार वर्मा, कटरा
-------
भाजपा के अच्छे दिन ऐसे होंगे यह तो सोचा ही नहीं था। पेट्रोल महंगा होने से वाहन चलाना बड़ी समस्या बन गई है।
साजिद अली, सदर बाजार
----------
हर महीने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। महंगाई बढ़ने से अब खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है।
विपिन गुप्ता, बजाजा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed