फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   infant died by nimonia

निमोनिया से 12 दिन के नवजात समेत दो की मौत

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
infant died by nimonia
मैनपुरी। जिले में निमोनिया और हार्टअटैक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गई। एक ओर जहां 12 दिन के बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई, वहीं औंछा क्षेत्र में एक वृद्ध ने हार्टअटैक के चलते दम तोड़ दिया ।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सौतियाना निवासी विवेक कुमार का 12 दिन का बच्चा, जिसका अभी नामकरण भी नहीं हो सका था, पिछले तीन दिन से निमोनिया की चपेट में था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा औंछा थाना क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी रमेशचंद्र (70) को शनिवार को हार्टअटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना है कि दोनों ही मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे। परिजन के अनुसार बच्चा निमोनिया की चपेट में था और वृद्ध को हार्टअटैक पड़ा था।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित मरीज की उपचार के दौरान मौत
घिरोर। नगर के मोहल्ला सराय निवासी फारुख (42) को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। पहले उन्होंने घिरोर में ही निजी चिकित्सकों से उपचार करवाया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। जांच में प्लेटलेट्स गिरने की जानकार होने के बाद परिजनों ने फारुख को फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शनिवार को उपचार के दौरान फारुख की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed