फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indra dev kind in Mathura on birth of Kanha devotees dancing in rain weather pleasant

UP News: कान्हा के जन्म पर मथुरा में इंद्रदेव हुए मेहरबान, बारिश में नाचने लगे कृष्णभक्त...सुहाना रहा मौसम

Tue, 27 Aug 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इंद्रदेव भी मेहरबान हुए। सुबह से बादल छाए रहे, तो फिर शाम को हुई बारिश में कृष्णभक्त आनंदित होकर नाचने लगे। मौसम सुहाना रहा, जिससे गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। 
 

विज्ञापन
Indra dev kind in Mathura on birth of Kanha devotees dancing in rain weather pleasant
बारिश में नाचने लगे कृष्णभक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा में सोमवार दोपहर को बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहे। कभी हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी हुई। इंद्रदेव की मेहरबानी से मौसम सुहाना होने पर देशभर से मथुरा में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने आए भक्तजन आनंदित हो गए और नाचने लगे। हालांकि खुले में भंडारा कराने और शिविर लगाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर शहरवासियों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन



 

सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस बीच कभी-कभी निकल रही चटक धूप और उमसभरी गर्मी से लोगों में अकुलाहट रही। दोपहर करीब तीन बजे घने काले बादल छा गए और तेज बारिश हो गई। शहरवासियों के साथ देशभर से कान्हा का जन्मोत्सव मनाने मथुरा में आए श्रद्धालुओं ने भी उमसभरी गर्मी से राहत की सांस ली। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में तो श्रद्धालु राधे-राधे के जयकारों के साथ नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भीगकर आराध्य के दर्शन और जगह-जगह हो रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे थे। जन्म भूमि के चारों और नगर में जगह-जगह खुले में भंडारे लगाने वाले आयोजकों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी को प्लास्टिक लगाकर बारिश के पानी से बचाव किया। कुछ आयोजक सामान समेटने लगे। श्रद्धालु अपने सिर पर प्लास्टिक रखकर बारिश से बचाव करते हुए चल रहे थे।

 
विज्ञापन

उधर बारिश के कारण कुछ समय के लिए शहर के भूतेश्वर तिराहा से बीएसए रोड, नया बस अड्डा, कैंट अंडरपास, डेम्पियर नगर, स्टेशन रोड आदि इलाकों में जलभराव हो गया। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग की ओर गेट पर बनी वाहन पार्किंग में भी जलभराव हो गया।

कृष्णा नगर निवासी वरुण अग्रवाल, अतुल एवं राजकुमार ने बताया कि नगर में नाले-नालियों की सफाई समुचित तरीके से नहीं हुई। यही कारण है कि शहर में बारिश के पानी की निकासी न होने पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर आयुक्त से नगर में नाले-नालियों की सफाई की मांग की है।

 

बारिश होने पर भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव होने ने पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी मौके निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी में खड़े होकर उन्होंने अतिरिक्त पंप सेट लगाकर पानी निकासी कार्य कराया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नगर में जलभराव न होने पाए इसके लिए खास प्रबंध किए गए हैं। जलभराव वाले स्थानों पर पंप सेट लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर पंप सेट भी जगह-जगह लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed