फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indpendence day in etah

आज संगीनों के साए में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, खींचा खाका

Thu, 15 Aug 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
indpendence day in etah
कासगंज में सुरक्षाबलों के साथ फ्लैगमार्च करते एडीएम, एएसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बीते साल गणतंत्र दिवस पर शहर में हुई हिंसा के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आज स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। संगीनों के साए में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होंगे। 100 लोगों को रेड कार्ड थमाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान एक वर्ष पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर दो समुदायों में विवाद हुआ। विवाद में युवक चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई। इसके बाद शहर में हिंसा भड़की। तब से सरकार ने शहर में तिरंगा यात्राएं पाबंद कर दीं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आज शहर में सेक्टर व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। शहर को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा है। जबकि 74 संवेदनशील प्वाइंट बनाए हैं। जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें। कहीं भी तिरंगा यात्रा न निकलने दें। शहर में 40 लोगों को पाबंद किया गया है जबकि 100 लोगों को रेडकार्ड थमाए गए हैं। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि अपने घरों में रहें और त्योहार एवं पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर होगी चेकिंग
जिले की सीमाओं पर पुलिस तैनात रहेगी। जो शहर की सीमा में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करेगी। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर प्वांइट बनाकर चेकिंग की जाएगी।
खुफिया तंत्र सक्रिय
शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग के अधिकारी शहर की गलियों में नजर रखेंगे। खुफिया विभाग ने मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है।

सोशल मीडिया पर नजर
सोशल मीडिया पर कहीं कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट न डाले इस पर भी पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस के तकनीकि सैल के कर्मचारी सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करेंगे।
- स्वतंत्रता दिवस के पर्व के दिन ही रक्षाबंधन त्योहार है। लोग शांति और सौहार्द के साथ पर्व एवं त्योहार मनाएं। कहीं भी कोई अफवाह न फैलाएं।
- चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
- शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के लोग पर्व, त्योहार का आनंद लें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed