{"_id":"5e5be7e48ebc3ef3a3062940","slug":"indigo-flights-from-agra-to-bhopal-will-start-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से भोपाल-लखनऊ की मिलेगी फ्लाइट, इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से भोपाल-लखनऊ की मिलेगी फ्लाइट, इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की समय सारिणी
Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
सार
बंगलुरू की उड़ान 27 मार्च से, इंडिगो एयरलाइंस ने समय सारिणी जारी की
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूम एयरलाइंस की तरह ही इंडिगो एयर लाइंस आगरा से शुरू की जाने वालीं उड़ानों की तारीख बार-बार बदल रही है। अब इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से भोपाल और आगरा से लखनऊ रूट पर विमान सेवा शुरू करने के लिए तीन अप्रैल की तारीख तय की है। पहले उड़ान 29 मार्च को शुरू होनी थी, लेकिन समय बदलने के साथ ही कंपनी ने समय सारिणी भी जारी की है।
इंडिगो एयरलाइंस उड़ान संख्या 6 ई 7928 को सप्ताह में सातों दिन लखनऊ से आगरा लाएगी, जो लखनऊ से सुबह 9 बजे चलकर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 10.45 बजे आएगा।
आगरा से यह विमान लखनऊ के लिए दोपहर 2.50 बजे जाएगा, जो 4.10 बजे लखनऊ पहुंचेगा। इसी तरह आगरा से भोपाल के लिए सुबह 11.05 बजे उड़ान संख्या 6 ई 7929 जाएगी जो भोपाल में दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। भोपाल से यह उड़ान दोपहर 12.55 बजे चलेगी जो आगरा में दोपहर 2.30 बजे आ जाएगी।
विज्ञापन
इंडिगो ने शहर के सभी टूर आपरेटरों को बंगलुरू, भोपाल और लखनऊ उड़ानों की जानकारी देनी शुरू कर दी है। लखनऊ के लिए 6562 रुपये और भोपाल के लिए 7560 रुपये का किराया तय किया गया है।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सदस्य सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगलुरू, भोपाल और लखनऊ उड़ानों के शुरू हो जाने से आगरा पर अन्य कंपनियों का भी फोकस होगा, जिससे अन्य एयरलाइंस भी दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी लेकर आएंगी। इससे पर्यटकों को फायदा मिलेगा।