{"_id":"5f7de5558ebc3e9bb02fdc3b","slug":"indian-railway-railway-employee-railway-employee-protest-kasganj-news-agr4626426104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने मशाल जुलूस निकालकर निजीकरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने मशाल जुलूस निकालकर निजीकरण का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में अब रेल कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। मशाल जुलूस निकालकर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के बैनरतले पूर्वोत्तर रेलवे में केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे के नेतृत्व में सभी शाखा स्तर पर संगठन ने विरोध किया और एनपीएस को वापस लेकर के पुरानी पेंशन लागू करने की सरकार से मांग की।
जोनल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के सभी कर्मचारी एकजुट हैं। पूर्व में भी समय-समय पर कर्मचारी सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराते आए हैं, लेकिन केंद्र सरकार कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों ने रेल को न बेचने की मांग उठाई। कहा कि देश पर जब कोरोना की मुसीबत आई तब सरकारी कर्मचारी ही काम आए।
सरकार की तानाशाही के विरोध में नारे लगाए और मशाल जुलूस निकाला। शाखा अध्यक्ष रामवीर सिंह, सतीश चंद्र पाल, मनोज कुमार यादव, अमित कुमार, कारी पासवान, राघवेंद्र पाल, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शक्ति यादव, अजय खरे, अनिश कुमार, सुशील, उत्तम तिवारी, विनोद कुमार, वीरेंद्र राय, मनोज कुमार, राधेकृष्ण, अजित, अरुण, समुराज मीणा, विनय, भगवान शाह, बीएल मीणा, राजकुमार, ओमवीर बिजेंद्र कुशवाह, राजकुमार मीणा आदि मौजूद रहे।