फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Railway Passengers Attention four trains passing through Agra Fort cancelled and routes changed

UP: यात्रीगण ध्यान दें...आगरा फोर्ट से गुजरने वाली ये चार ट्रेनें की गईं निरस्त, इन चार गाड़ियों के रूट बदले

Thu, 13 Jun 2024 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

Indian Railway: आगरा में रेलवे यमुना ब्रिज और आगरा किला स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू हो गया है। इसकी वजह से चार ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही चार गाड़ियां फिलहाल आगरा फोर्ट स्टेशन नहीं आएंगी।

 

विज्ञापन
Indian Railway Passengers Attention four trains passing through Agra Fort cancelled and routes changed
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रेलवे यमुना ब्रिज और आगरा किला स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते 4 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं और इतनी ही ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए हैं। इससे यात्रियों को दिक्कत होगी। ट्रेन संख्या 06218 गया-यशवंतपुर को रि-स्टोर भी किया जाएगा। यह अपनी प्रारंभिक स्टेशन से 17 जून को रि-स्टोर की जाएगी।
विज्ञापन


 

रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 01909 आगरा कैंट-मैनपुरी एक्सप्रेस आज (शुक्रवार) से 18 जून तक नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 01910 मैनपुरी-आगरा कैंट एक्सप्रेस 15 से 19 जून तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 03409 मालदा टाउन-खातीपुरा बुधवार को निरस्त रही। ट्रेन संख्या 03410 खातीपुरा-मालदा टाउन आज (शुक्रवार) निरस्त रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09448 पटना जंक्शन अहमदाबाद इटावा-ऊंदीमोड़-आगरा छावनी-पथौली-बयाना मार्ग से आज (शुक्रवार) से संचालित होगी। अभी तक ये टूंडला-आगरा किला-पथौली-बयाना से गुजरती थी। ट्रेन संख्या 09196 मऊ बड़ोदरा टूंडला-आगरा किला-पथौली-बयाना के बजाय अब इटावा-ऊदीमोड़-आगरा छावनी-पथौली-बयाना से गुजारी जाएगी। इसका संचालन 16 जून से शुरू होगा।

 
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस 17 जून से टूंडला-आगरा किला-पथौली-बयाना मार्ग के बजाय इटावा-ऊदीमोड-आगरा छावनी-पथौली-बयाना मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा बांदीकुई-भरतपुर-बिचपुरी-आगरा किला-टूंडला से गुजरती है, अब 18 जून से बांदीकुई-भरतपुर-बिचपुरी-आगरा छावनी-ऊदीमोड़-इटावा होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed