फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Meteorological Department has issued red alert for heat wave from May 13

Weather Update: हवा और बारिश ने उमस से दी राहत...पारा फिर पहुंचेगा 40 पार, ताज पर दो पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत

Sun, 11 May 2025 11:18 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 11 May 2025 11:18 AM IST
सार

माैसम में बदलाव जारी है। बारिश के बाद रविवार को सुबह से फिर तेज धूप के साथ हुई। माैसम विभाग की ओर से 13-14 मई को हीट वेव (लू) का रेड अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Indian Meteorological Department has issued red alert for heat wave from May 13
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिन में धूप, उमस और गर्मी ने बेहाल किया तो दोपहर करीब 2 बजे बादल, हवा और बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। तेज हवा और बारिश ने लोगों को राहत दी। आंधी के चलते शहर और देहात में कई स्थान पर दीवार, पेड़ और होर्डिंग गिर गए। इधर, बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र रविवार से फिर तापमान बढ़ने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


मई माह के 10 दिन बीतने के बाद भी शहर में गर्मी का प्रकोप तुलनात्मक रूप से कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कभी बादल, कभी बौछारें तो कभी हवा ने तापमान की गति को 35-36 डिग्री के बीच रखा। पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। शनिवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप और गर्मी से हुई। दोपहर दो बजे करीब मौसम में अचानक बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। 
विज्ञापन


 

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटी। कुछ स्थान पर पेड़ जड़ से उखड़ गए। पश्चिमपुरी चौराहे के पास आंधी में एक दीवार ऑटो पर गिर पड़ी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं एक अन्य को हल्की चोट आई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार से चल सकती है लू
रविवार से शहर के तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। वहीं 13-14 मई को हीट वेव (लू) का रेड अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पार जाएगा और भीषण गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने लू से बचने की एजवाइजरी भी जारी की है।

 

गुजरात के दो पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत
गुजरात से ताजमहल देखने आए पर्यटक जसवंत सिंह मकवाना और भरत कुमार की शनिवार दोपहर पश्चिमी गेट से बाहर आते समय गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। पर्यटकों के बेहोश होने पर ताज सुरक्षा के उप निरीक्षक शिवराज सिंह, आरक्षी नरेश कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, रिंकी यादव उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले गईं। पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र पर मौजूद डॉ. रिंकू बघेल ने चेकअप करने पर दोनों पर्यटकों के ब्लड प्रेशर की समस्या बताई। तत्काल उपचार मिलने से ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed