{"_id":"5d8f67ec8ebc3e01665e4b50","slug":"indian-medical-association-agra-election-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: आज 1404 चिकित्सक चुनेंगे अपना नया अध्यक्ष, इनके बीच है मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: आज 1404 चिकित्सक चुनेंगे अपना नया अध्यक्ष, इनके बीच है मुकाबला
Sun, 29 Sep 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
IMA
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा का चुनाव रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। चुनाव संचालन समिति ने मतदाता सूची और मतपत्र की जांच कर सील करते हुए चुनाव स्थल पर पहुंचा दिए हैं।
मतदाता सूची में 1404 चिकित्सक हैं, इनको आईएमए की पंजीकरण संख्या को देखकर ही मतदान की पर्ची मिलेगी। चुनाव के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं, इसमें पहले काउंटर पर पंजीकरण संख्या का मिलान कर पर्ची मिलेगी।
दूसरे काउंटर पर मतपत्र मिलेगा और तीसरे पर बूथ बनाया गया है, जहां मतदान किया जाएगा। चुनाव संचालन समिति के डॉ. वाईबी अग्रवाल ने बताया कि चुनाव की पूरी तैयारी हो चुकी है। सीलबंद मतपत्र चुनाव स्थल पर पहुंचा दिए हैं।

Trending Videos
पांच बजे तक होगा मतदान
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए चुनाव होगा। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. अजीत महाजन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
गिले-शिकवों को दूर करने को किया संपर्क
इस बार का चुनाव अभी तक विवादित रहा। अध्यक्ष पद के नामांकन खारिज करने के बाद चुनाव संचालन समिति भी बदल दी गई। अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों के समर्थकों में जमकर बहस और हंगामा भी हुआ। अब मतदान से पहले गिले-शिकवों को भुलाकर संपर्क किया है और उनसे अपने लिए वोट मांगा है।
इनके बीच है मुकाबला
अध्यक्ष : डॉ. राजीव उपाध्याय और डॉ. सलिल भारद्वाज।
उपाध्यक्ष : डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. सीआर रावत।
संयुक्त सचिव : डॉ. सचिन धाकरे, डॉ. एलके गुप्ता और डॉ. दीपक अग्रवाल।