फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   independence day

गणतंत्र दिवस- जिलेभर में प्रभावी की गई सेक्टर स्कीम, बढ़ाई गई बैरीयर ड्यूटी

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
independence day
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। चप्पे-चप्पे की निगरानी शुरू की जा रही है। जिलेभर में सेक्टर स्कीम प्रभावी की गई है। सोमवार सुबह से ही बैरियरों पर चेकिंग शुरू हो जाएगी। 26 जनवरी तक दिन रात चेकिंग होगी।
विज्ञापन

26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की जान गई और एक घायल हो गया। उसके बाद से शहर में हिंसा भड़क गई। तब से पुलिस गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी निगरानी करती है। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर की सुरक्षा पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन

अब मंगलवार को गणतंत्र दिवस है। कॉलेजों और पुलिस लाइन में कार्यक्रम होंगे। वहीं शहर की सुरक्षा का भी पुलिस प्रशासन पर जिम्मा रहेगा। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सेक्टर स्कीम भी लागू की गई है और बैरियर ड्यूटी बढ़ाई है। बॉर्डर पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा प्रशासन और पुलिस के नोडल अधिकारी हैं। ये अफसर गणतंत्र दिवस पर शहर में निगरानी के लिए तैनात रहेंगे। सहावर, पटियाली में संबंधित एसडीएम और सीओ नजर रखेंगे। वहीं डीएम सीपी सिंह और एसपी मनोज सोनकर जिलेभर में भ्रमणशील रहेंगे।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
एसडीएम ललित कुमार और सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया है और लोगों से शांति और शांति सौहार्द की अपील की है। इसके अलावा अराजक तत्वों को चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने शांतिभंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान शहर के लोगों से कहा कि शांति और सौहार्द के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाएं।

आंकड़ों की नजर में
- 6 सेक्टर में बांटा गया कासगंज शहर।
- 3 सेक्टर बनाए गए हैं कासगंज सर्किल के ग्रामीण क्षेत्र में।
- 8 जोन में बांटा गया है जिला।
- 4 शहर प्वाइंट पर होगी चेकिंग
- 4 बॉर्डर प्वाइंट पर होगी चेकिंग।
- 2 शिफ्टों में लगेगी पुलिस की ड्यूटी।
वर्जन-
- सेक्टर, जोनल और बॉर्डर स्कीम लागू कर दी गई है। बैरियर ड्यूटी बढ़ाई गई है। गणतंत्र दिवस पर कड़ी निगरानी रहेगी। सभी बैरियर और प्वाइंट पर सघन चेकिंग की जाएगी। - आदित्य वर्मा, एएसपी, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed