{"_id":"62f9425ddf7703189f54469e","slug":"independence-day-2022-police-alert-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट: आगरा में रेलवे और बस स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग, बम निरोधक दस्ते ने भी ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट: आगरा में रेलवे और बस स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग, बम निरोधक दस्ते ने भी ली तलाशी
Mon, 15 Aug 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:13 AM IST
सार
पुलिस ने आईएसबीटी, ईदगाह बस अड्डा, कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशन को चेक किया। संदिग्धों को पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा में रविवार सुबह से ही शहर और देहात में पुलिस ने चेकिंग की। रेलवे और बस स्टेशन को चेक किया गया। बम निरोधक दस्ते ने लावारिस खड़े वाहनों को चेक किया। संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसके अलावा होटलों को देखा गया। भीड़भाड़ वाले बाजार और शापिंग माल में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
पुलिस ने आईएसबीटी, ईदगाह बस अड्डा, कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशन को चेक किया। संदिग्धों को पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। पार्किंग में खड़े वाहनों को भी चेक किया गया। इसके अलावा पुलिस ने होटल में भी चेकिंग की। आगंतुक रजिस्टर को देखा। निर्देश दिए कि बिना आईडी के किसी को भी नहीं ठहरने दिया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला सहित अन्य के आसपास भी चेकिंग की। शाम को शॉपिंग माल और बाजारों में भीड़ थी। किसी तरह की वारदात न हो जाए, उसको लेकर चेकिंग की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन