फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day 2022 alert from station to trains increased patrolling in agra

Agra: स्वतंत्रता दिवस पर  स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक अलर्ट, बढ़ाई गई गश्त

Thu, 11 Aug 2022 11:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 11:28 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली क्षेत्र जैसे नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला, आनंद विहार टर्मिनल, आदर्श नगर दिल्ली जैसे स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर 12 से 15 अगस्त तक रोक लगाई है। 

विज्ञापन
Independence Day 2022 alert from station to trains increased patrolling in agra
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में स्वाधीनता दिवस पर रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक में अलर्ट है। आरपीएफ और जीआरपी की ड्यूटी स्टेशनों के मुख्य द्वार पर बनाए मोर्चों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर भी लगाई गई है। ट्रेनों में स्क्वैड भी लगातार चेकिंग कर रहे हैं। दिल्ली की ओर जाने वाले पार्सल की बुकिंग भी बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

 

हर प्वाइंट पर जीआरपी मुस्तैद 

एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 15 अगस्त तक जवानों की ड्यूटी हर प्वाइंट पर लगाई गई हैं। ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है।  स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों पर भी चेकिंग की जा रही है। आगरा कैंट आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रेनों में स्क्वैड को निरंतर चेक करने को कहा गया है। कंट्रोल रूम पर आने वाली हर सूचना का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में पड़ने वाले रेलवे ट्रैकों पर भी नियमित गश्त के अलावा गश्त ड्यूटी बढ़ाई गई हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली क्षेत्र को पार्सल की बुकिंग बंद

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली क्षेत्र जैसे नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला, आनंद विहार टर्मिनल, आदर्श नगर दिल्ली जैसे स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर 12 से 15 अगस्त तक रोक लगाई है। आवश्यक डाक व पंजीकृत समाचार पत्रो को छोड़कर समस्त तरह के पार्सल पर 15 अगस्त तक रोक रहेगी। किंतु यात्री अपना सामान कोच में ले जा सकते हैं। डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तीन दिन केवल महत्वपूर्ण पार्सल ही भेजे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed