{"_id":"5e9ec793aed3840a3716106f","slug":"indecent-comment-on-rahul-gandhi-at-social-media-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज
Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी तथा एडिट करके फोटो चस्पा करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर प्रदेश कांग्रेस के सचिव तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कराई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुकेश धनगर ने भूपेंद्र चतुर्वेदी उर्फ गप्पी श्याम और शहर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट ने चौ. साकेत अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी थी। सचिव ने आरोप लगाया था कि भूपेंद्र ने फेसबुक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष का आरोप था कि राहुल गांधी के फोटो को एडिट करके गलत तरीके से फेसबुक पर दिखाया गया है। इससे केवल उनकी ही नहीं बल्कि देश के तमाम समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में हमने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन