फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indecency with Deputy CVO who came to inspect Mandi Gaushala

Agra News: मंडी गोशाला पर निरीक्षण को पहुंचे डिप्टी सीवीओ से अभद्रता

Sat, 18 Nov 2023 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indecency with Deputy CVO who came to inspect Mandi Gaushala
कासगंज। मंडी गोशाला में शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीवीओ से गोशाला कर्मी ने अभद्रता की। मामले में आरोपी कर्मी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राघवेंद्र यादव मंडी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जानकारी करने पर पता चला कि चार दिनों से गोवंशों को चारे में दाना (चोकर) नहीं दिया गया है। वहां तैनात कर्मी अनिल कुमार के बारे में पूछा गया तो वह अनुपस्थित था। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने उसे बुलवाया और गोवंशों को दाना न देने का कारण पूछा तो कर्मी अनिल गुस्से में आ गया। उसने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और मारपीट पर आमादा हो गया। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी पर हमला करने दौड़ा तो कार चालक रवि ने उसे बचाया। घटना के बाद उप पशु चिकित्सा अधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय सदर पहुंच गए। उप पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गोशाला में मौजूद गोवंशों को दाना न दिए जाने के बारे में कर्मी से पूछा गया। इस पर उसने अभद्रता की। मामले की तहरीर आरोपी कर्मी के खिलाफ पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed