फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   increased prices of lamps and idols for Diwali after rain

Agra: बारिश के बाद महंगाई की मार, दिवाली के लिए दीपक और मूर्तियां के बढ़ गए दाम

Tue, 18 Oct 2022 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 12:51 PM IST
सार

छत्रपाल प्रजापति बताते हैं कि चीनी झालरों और मोमबत्ती के चलते दीपकों की बिक्री कम हो गई थी। पिछले कुछ समय से लोगों की सोच में परिवर्तन हुआ है। मिट्टी से निर्मित दीपक, मूर्तियां, बर्तन, खिलौन आदि ईको फ्रेंडली होते हैं।

विज्ञापन
increased prices of lamps and idols for Diwali after rain
दिये - फोटो : Amar ujala

विस्तार

दिवाली में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। दीपों के इस पर्व को लोग उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं, लेकिन इस बार बारिश ने कुंभकारों के अरमानों को धो दिया है। लागत बढ़ने से दीपक दोगुने महंगे हो गए हैं। कम समय होने की वजह से कारीगर के वल शहर का ऑर्डर ले रहे हैं। 
विज्ञापन


दिवाली में कम समय होने की वजह से कुम्हार चाक पर दिनरात एक कर ऑर्डरों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। चाक पर दीपक बनाते रमेश चंद्र प्रजापति बताते हैं कि इस बार दीपक दोगुने महंगे हो गए हैं। इसके पीछे लागत का ढ़ना है। रमेश ने बताया कि पहले जहां मिट्टी की एक ट्रॉली 700 से 800 रुपये में आ जाती थी, वही अब 3000 रुपये की हो गई है। इसके साथ ही पहले जो कंडे 4 से 5 रुपये किलो मिलते थे वो अब 20 से 25 रुपये किलो मिल रहे हैं। बारिश के कारण सीले हुए कंडों की वजह से इस बार लकड़ी भी लगानी पड़ रही है। ऐसे में दीपों पर महंगाई की मार पड़ना लाजिमी है। 
विज्ञापन

ईको फ्रेंडली होते हैं दीपक 

छत्रपाल प्रजापति बताते हैं कि चीनी झालरों और मोमबत्ती के चलते दीपकों की बिक्री कम हो गई थी। पिछले कुछ समय से लोगों की सोच में परिवर्तन हुआ है। मिट्टी से निर्मित दीपक, मूर्तियां, बर्तन, खिलौन आदि ईको फ्रेंडली होते हैं। इसकी बनावट, रंगाई व पकाने में किसी तरह के  केमिकल का प्रयोग नहीं होता है। दीये पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इस कारण मिट्टी से निर्मित खिलौने, दीपक, सुराही, बर्तन आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपों का धार्मिक महत्व 

हिंदू मान्यता के मुताबिक मिट्टी को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मंगल मनुष्य के साहस और पराक्रम में वृद्धि करता है, जबकि तेल शनि का प्रतीक माना जाता है। शनि का न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि मिट्टी का दीपक प्रज्वलित करने से मंगल और शनि की कृपा होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed