फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increase in the number of people adopting family planning measures in Agra

World Population Day 2022: सास और दादी भी समझीं, अब बहुओं से बोल रहीं- बच्चे दो ही अच्छे

Mon, 11 Jul 2022 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 12:12 PM IST
सार

आगरा जिले में अब बुजुर्ग महिलाओं की सोच में भी बदलाव आ रहा है, वह भी दो बच्चों के परिवार पर जोर दे रही हैं।

विज्ञापन
Increase in the number of people adopting family planning measures in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ढेर सारे नाती-नातिन और भरापूरा बड़ा परिवार। बुजुर्गों की इस सोच में बदलाव हो रहा है। अब सास-दादी बहुओं पर अधिक बच्चों का दबाव नहीं डालतीं। ‘बच्चे दो ही अच्छे’ का महत्व समझ छोटे परिवार को तवज्जो दे रही हैं। आगरा जिले में बीते तीन साल में परिवार नियोजन के उपाय अपनाने लोगों में में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पूर्व में आशाएं परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के लिए घर-घर जाती थीं तो 92 फीसदी परिवारों में महिलाओं की सास और दादी सिर्फ दो बच्चों की बात पर सहमत नहीं होती थीं। कहती थीं कि कम से कम चार से पांच बच्चे तो होने चाहिए। 
विज्ञापन


अब बुजुर्गों की सोच में बदलाव आ रहा है, वह भी दो बच्चों के परिवार पर जोर दे रही हैं। इसका ही नतीजा है कि बीते तीन साल में परिवार नियोजन के उपाय अपनाने वालों महिलाओं की संख्या बढ़ी है, इसके लिए परिवार के बड़े बुजुर्गों की सोच में बदलाव मुख्य कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की सेहत में भी होता है सुधार 

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा ने बताया कि दो संतान और दोनों में अंतराल होने से जच्चा-बच्चा की सेहत में भी सुधार हो रहा है। जागरूकता के कारण दो बच्चे होने पर प्रसूता की सास नसबंदी कराने की भी कहती हैं। उनका तर्क होता है कि दो ही बच्चे ठीक हैं, इनको ही पढ़ा लिखाकर काबिल बना लिया जाए। 

ये आया है अंतर

परिवार नियोजन उपाय 2021 2019
पुरुष नसबंदी 49 52
महिला नसबंदी 9513 9410
कॉपर टी 33647 41230
अंतरा इंजेक्शन 9689  7801
गर्भ निरोधक गोलियां 153436 117978
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed