फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   increage the virul pateint in hospital

सर्दी आते ही बढने लगी बाल मरीजों की संख्या

Sun, 10 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
increage the virul pateint in hospital
10एमएनपी-24-जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड में भर्ती बाल मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सर्दी का मौसम आते ही जिले में बाल मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिला अस्पताल में 17 बच्चे निमोनिया, बुखार व कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए। जबकि 22 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिले में सर्द हवाओं के साथ ही सर्दी जनित बीमारियां भी हावी होने लगी हैं। अभी तक लोग डेंगू और बुखार की चपेट में थे अब सर्दी जनित बीमारियों से बाल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को ओपीडी बंद थी लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में कुल 39 मरीज पहुंचे जिनमें से 22 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि 17 बच्चे जिनमें पांच निमोनियां, सात कोल्ड डायरिया व 10 बुखार से पीड़ित थे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सर्दी में बच्चों में फैल सकती हैं ये बीमारियां
- बच्चों को यदि सर्दी अधिक लग जाती है तो वे निमोनिया का शिकार हो सकते हैं
- बच्चे यदि सही से कपड़े नहीं पहनते हैं तो वे बुखार की चपेट में भी आ सकते हैं
- अधिक सर्दी लगने से बच्चे कोल्ड डायरिया का शिकार भी हो सकते हैं
- बच्चे यदि नंगे पैर घूमेंग तो उन्हें सर्दी जुकाम की दिक्कत भी हो सकती है
सर्दी के मौसम में बच्चों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। बच्चों को सुबह-शाम नंगे पैर न घूमने दें। फुल आस्तीन के गर्म पकड़े पहनाएं। जरा भी दिक्कत होने पर विशेष डॉक्टर से उपचार दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक दुबे, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed