फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income tax raids at silver merchant in Kinari Bazar agra

Agra: सीएम चेंस के तीन ठिकानों पर आयकर सर्वे, छापे की सूचना पर किनारी बाजार की दुकानें शाम तक रहीं बंद

Sat, 17 Dec 2022 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 05:21 PM IST
सार

सीएम चेंस ग्रुप में फरहान अफजाल, जीशान अफजाल, जिब्रान अफजाल, शेजान अफजाल और मोहम्मद अफजाल डायरेक्टर हैं। ग्रुप के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Income tax raids at silver merchant in Kinari Bazar agra
किनारी बाजार में दुकानें रही बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शनिवार दोपहर के बाद सीएम चेंस के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। सीएम चेंस की किनारी बाजार स्थित स्वर्णकार गली की दुकान, हींग की मंडी ऑफिस और नाई की मंडी में तोपखाना स्थित कारखाने में कार्रवाई की गई। देर रात तक चली कार्रवाई में सीएम चेंस से कई कागजात मिले हैं। बिक्री और खरीद के बिलों में अंतर पाया गया है। आयकर विभाग के सर्वे में लगे अधिकारियों के मुताबिक कंप्यूटर, कागजों, बिलों की पड़ताल के बाद ही वास्तविक टैक्स का आकलन हो सकेगा।

विज्ञापन


आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक जांच के निर्देशन में उप निदेशक और सहायक निदेशक की टीमों ने अफजाल ग्रुप के सीएम चेंस पर सर्वे किया। इस ग्रुप में फरहान अफजाल, जीशान अफजाल, जिब्रान अफजाल, शेजान अफजाल और मोहम्मद अफजाल डायरेक्टर हैं। हींग की मंडी में दर्ज सीएम चेन्स का कारखाना नाई की मंडी स्थित तोपखाना में है, जहां आयकर विभाग की टीम ने कंप्यूटर के डाटा को खंगाला। 
विज्ञापन


इस कारखाने में चांदी के तार बनाए जाते हैं। टीम ने चांदी की खरीद के साथ इकाई की ओर से जारी किए गए सभी बिलों को दर्ज प्रविष्टियों से मिलाया। खरीद के पर्चे चेक किए। इनको विभाग में दिखाई जाने वाली प्रविष्टियों से मिलाया। जो कागजात ऑफिस से मिले, उनसे बिक्री के बाद के स्टॉक की ताजा स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ाधड़ बंद कर दिए गए दुकानों के शटर 

आयकर विभाग की जांच शाखा की टीमें जैसे ही किनारी बाजार स्थित स्वर्णकार गली में बनी सीएम चेन्स की दुकान पर पहुंचीं, उस गली के व्यापारियों ने छापे के डर से अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। देखते ही देखते स्वर्णकार गली के पास का पूरा सराफा बाजार बंद हो गया। जिस दौरान दुकानें बंद की गईं, उसमें ग्राहक भी थे। उन्हें बाद में बाहर निकाला गया। शाम तक शटर बंद रखे गए। किनारी बाजार में चांदी और सराफा के व्यापारियों में इस छापे की चर्चा रही।

पायलें और चेन बनाने का बड़ा काम

किनारी बाजार में हाजी अफजाल के सीएम चेन्स पर पायलें और चेन बनाने का काम है। नाई की मंडी में कारखाना है, वहीं हाल में ही लगे एक्सपो में भी सीएम चेन्स ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया था। नाई की मंडी के तोपखाना कारखाने में माल बनाकर दुकान पर लाया जाता है। चांदी के अन्य जेवरात भी कंपनी बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed